1.चैट जीपीटी क्या है? (What is ChatGPT?)
ChatGPT एक प्रकार का चैट बोट (chatbot) है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से निर्माण किया गया है। यह ऐसा चैट बोट (chatbot) है जो` आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न को समझ कर विस्तार लिखकर जवाब देता है। इसी खुबी के कारण लोग इसकी तुलना गुगल से कर रहे हैं। Chat Gpt का इस्तेमाल एक सर्च इंजन कि तरह किया जा सकता है, जहां आप अपने सारे सवालों के जवाब ढूंढ सकते हैं।
2.चैट जीपीटी मुख्य बिंदु| (ChatGPT Key Points.)
| क्रम | नाम | ChatGPT |
| १ | पूरा नाम (Full Name) | चैट जेनरेटिव प्रि-ट्रेंड ट्रांसफार्मर (Chat Generative Pre-Trained Transformer) |
| २ | डेवलपर (Developer) | ओपन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (OpenAI) |
| ३ | प्रकार (Type) | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैट बोट (Artificial intelligence chatbot) |
| ४ | लाइसेंस (License) | मालिकाना (Proprietary) |
| ५ | कब लॉन्च किया गया (Launch Date) | 30 नवंबर, 2022 (30th November, 2022) |
| ६ | सीईओ (CEO) | सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) |
| ७ | आधिकारिक वेबसाइट (Website) | chat.openai.com |
| ८ | देश (Country) | संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) |
| ९ | भाषा (Language) | अंग्रेजी (लेकिन यह अन्य भाषाओं पर भी आगे काम करेगा ) (English) |
| १० | क्या Chat GPT हिंदी भाषा को समझता है? | हां Chat GPT हिंदी भाषा को समझता है | |
| ११ | क्या कर सकता है | पूछे गए प्रश्नों का जवाब रियल टाइम में ही प्रदान करता है। |
| १२ | नवीनतम मॉडल (Latest Model) | GPT-4 |
3.चैट जीपीटी का इतिहास| (History of ChatGPT.)
ChatGPT संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक शोध संगठन OpenAI द्वारा बनाया गया एक AI चैटबॉट है। OpenAI की स्थापना 2015 में Elon Musk, Greg Brockman, Ilya Sutskever, Wojciech Zaremba, और Sam Altman द्वारा की गई थी. जब 2015 में Chat GPT की शुरुआत हुई तब यह एक नॉनप्रॉफिट कम्पनी थी लेकिन 2017-18 में एलन मस्क ने इसे बीच में ही छोड़ दिया. एलन मस्क ने कंपनी को छोड़ने के बाद माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी के मालिक बिल गेट्स द्वारा इसमें काफी निवेश किया. अन्ततः वर्ष 30 नवम्बर 2022 को इसे प्रोटोटाइप के तौर पर शुरू कर दिया गया.
4.चैट जीपीटी कैसे काम करता है? (How ChatGPT works?)
ChatGpt का फुल फॉर्म Pre-Trained Chat Generative Transformer है
Chat GPT के काम करने के तरीके को समझने के लिए हम इसके फुल फॉर्म को समझ लेते हैं.
-
-
- Generative का मतलब होता है जनरेट करने वाला या बनाने वाला.
- Pre-trained का मतलब है जो पहले से ही ट्रेन है और इसे ट्रेन करने की जरुरत नहीं है.
- Transformer का मतलब होता है ऐसा मशीन लर्निंग मॉडल जो दिए गए टेक्स्ट को समझ लेता है.
-
Chat GPT को पहले से ही Train किया गया है, और इसे ट्रेन करने के लिए इसमें सार्वजनिक रूप से मौजूद डेटा इस्तेमाल किया गया है. आप Chat GPT से जो भी सवाल पूछते हैं वह अपने इसी डेटा बेस से खोजकर आपके सामने सही भाषा में जवाब प्रस्तुत करता है.
5.चैट जीपीटी कैसे डाउनलोड और उपयोग करे? (How to download and use ChatGPT?)
चैट जीपीटी का उपयोग करने के लिए आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट पंजीकृत करना होगा। अकाउंट बनाने के बाद ही आप चैट जीपीटी का उपयोग कर सकेंगे। ChatGPT का उपयोग वर्तमान में बिल्कुल मुफ्त जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर ChatGPT अकाउंट बनाने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है।
-
-
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में किसी भी वेब ब्राउज़र को ओपन करना होगा।
- इसके बाद आपको Chat.openai.com वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने इसका होमपेज आ जाएगा।
- होम पेज पर आपको Login और Sign Up दो प्रकार के ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको इन दोनों में से Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब इस पेज पर आप Email ID, Google Account या Microsoft Account का उपयोग कर अकाउंट बना सकते हैं।
- आपको अपने Email Address को दर्ज करके Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- अब आपको ओटीपी नंबर दर्ज कर Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपका फोन नंबर वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आपका अकाउंट चैट जीपीटी पर बन जाएगा।
- इसके बाद आप इसका उपयोग करना आरंभ कर सकते हैं।
- इसके बाद आप कोईभी सवाल लिखकर पूछ सकते है, वह लिखकर आपको जवाब प्रदान करेगा|

-
6.चैट जीपीटी क्या कर सकता है? (What can ChatGPT do?)
-
-
- यहां पर उपलब्ध हर सुविधा का लाभ मुफ्त में उठाया जा सकता है। (अभी GPT-3.5 मोडल बीलकुल मुफ्त है, ज्यादा एडवांस यूज़र के लीए GPT-4 पेईड मोडल भी उपलब्ध है|)
- आपके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब आपको रियल टाइम में ही बिल्कुल विस्तार से आर्टिकल के प्रारूप में प्रदान होता है।
- इसका उपयोग कंटेंट लिखने के लिए भी कर सकते हैं।
- निबंध, बायोग्राफी, एप्लीकेशन इत्यादि चीजे लिखकर रेडी किए जा सकते हैं।
- बायोग्राफी, एप्लीकेशन, निबंध इत्यादि चीजें भी लिखकर तैयार कर सकते हैं।
- आने वाले समय में लोग अलग-अलग भाषाओं में इसका उपयोग कर सकेंगे।
-
7.चैट जीपीटी के फायदे| (Advantages of ChatGPT.)
-
-
- Chat GPT यूजर के सवाल का सीधा और विस्तृत जवाब देता है. (जब आप गूगल पर कुछ भी सर्च करते हैं तो सर्च रिजल्ट के बाद अलग-अलग वेबसाइट दिखाई देती है, परंतु चैट जीपीटी पर ऐसा नहीं होता है।)
- 24/7 उपलब्धता: मानव एजेंटों के विपरीत, चैटजीपीटी चौबीसों घंटे काम कर सकता है, दिन के किसी भी समय सहायता और जानकारी प्रदान कर सकता है।
- रचनात्मकता सहायता: यह सुझाव, संकेत और वैकल्पिक दृष्टिकोण प्रदान करके विचार-मंथन, विचार निर्माण और रचनात्मक लेखन में सहायता कर सकता है।
- त्वरित सहायता: चैटजीपीटी तत्काल सहायता, मार्गदर्शन या जानकारी प्रदान कर सकता है|
- यूजर्स के सवालों के जवाब Link या Source के रूप में नहीं देता जैसा आमतौर पर सर्च इंजन द्वारा दिया जाता है। बल्कि यह आपके सवालों का जवाब सीधा Text Format में प्रस्तुत करता है।
- 24/7 उपलब्धता: मानव एजेंटों के विपरीत, चैटजीपीटी चौबीसों घंटे काम कर सकता है, दिन के किसी भी समय सहायता और जानकारी प्रदान कर सकता है।
- रचनात्मकता सहायता: यह सुझाव, संकेत और वैकल्पिक दृष्टिकोण प्रदान करके विचार-मंथन, विचार निर्माण और रचनात्मक लेखन में सहायता कर सकता है।
- यूजर को चैट जीपीटी का उपयोग करने के लिए एक पैसा भी नहीं देना होगा।
- ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग के नजरिए से भी Chat Gpt बेहद काम का है क्योंकि चैट जीपीटी के जरिए स्क्रिप्ट्स और Other Contents जैसी सामग्रियों को भी जनरेट किया जा सकता है।गूगल की भांति यूजर को जवाब ढूंढने
- के लिए अलग – अलग वेबसाइटों को विजिट नहीं करना पड़ता है.
- आप Chat GPT को बता सकते हैं कि आप अपने सवाल के जवाब से संतुष्ट हैं या नहीं.
-
8.चैट जीपीटी के नुकसान| (Disadvantages of ChatGPT.)
-
-
- वास्तविक समझ का अभाव – ये एक लर्निंग मॉडल की तरह है ये सिर्फ उतनाही जवाब दे सकता है जितना इसके अंदर डेटा फीड है।
- भावनात्मक समझ का अभाव: हालाँकि चैटजीपीटी कुछ हद तक भावनाओं का अनुकरण कर सकता है, लेकिन यह वास्तव में भावनाओं को नहीं समझता है।
- अप्रत्याशित प्रतिक्रियाएँ: कभी-कभी, चैटजीपीटी ऐसी प्रतिक्रियाएँ प्रदान कर सकता है जो अप्रत्याशित, अनुचित या आपत्तिजनक हों।
- सीमित प्रासंगिक समझ: हालांकि चैटजीपीटी कुछ हद तक संदर्भ को संभाल सकता है, लेकिन इसे कई मोड़ों पर सुसंगत बातचीत बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है।
- भावनात्मक समझ का अभाव: हालाँकि चैटजीपीटी कुछ हद तक भावनाओं का अनुकरण कर सकता है, लेकिन यह वास्तव में भावनाओं को नहीं समझता है।
- इसकी ट्रेनिंग साल 2022 की स्टार्टिंग में ही खत्म हो चुकी है। ऐसे में साल 2022 के मार्च के महीने के पश्चात की जो घटना है उसके बारे में शायद ही आपको यहां पर जानकारी मिले।
- अगर आप इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो संबंधित कंटेंट को जांच कर ही इस्तेमाल करें।
- वर्तमान के समय में चैट जीपीटी के द्वारा सिर्फ अंग्रेजी और दूसरी गीनी चुनी भाषा को ही सपोर्ट किया जा रहा है। हालांकि भविष्य में अन्य भाषाओं को भी शामिल किया जाएगा।
- अभी GPT-3.5 मोडल बीलकुल मुफ्त है, लेकिन ज्यादा एडवांस यूज़र के लीए GPT-4 मोडल उपलब्ध है जो की पेईड मोडल है|
- विशेषज्ञों का मानना है कि Chat Gpt के आने से कई सारे लोग बेरोजगार हो जाएंगे। हालांकि क्रिएटिव कंटेंट जनरेट करने में Chat Gpt कितना कारगर होता है, यह तो वक्त ही बताएगा।
-
9.चैट जीपीटी कितना सही है? (How accurate is Chat GPT?)
ChatGPT की सटीकता इनपुट डेटा की गुणवत्ता और विशिष्ट उपयोग के मामले पर निर्भर करती है। हालाँकि, मानव जैसे पाठ को समझने और उत्पन्न करने की इसकी क्षमता काफी उन्नत है। यह नोट करना महत्वपूर्ण है कि मॉडल गलतियाँ कर सकता है, या ऐसी प्रतिक्रियाएँ उत्पन्न कर सकता है जो सटीक या उपयुक्त नहीं हैं। कई बार ChatGPT कई विषयमें पक्षपाती जवाब देता है ऐसे आरोप भी रहेते है. इसलीए अगर आप इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो संबंधित कंटेंट को जांच कर ही इस्तेमाल करें।
10.क्या चैट जीपीटी Google को खत्म कर देगी? (Will ChatGPT Kill Google?)
-
-
- वर्तमान समय में चैट जीपीटी गूगल को पीछे छोड़ शके ऐसा होने का अवसर कम है.
- चैट जीपीटी के पास वर्तमान के समय में लिमिटेड इंफॉर्मेशन ही अवेलेबल है| वही इसके विपरीत गूगल के पास दुनिया भर के अलग-अलग लोगों का डाटा मौजूद है। इसलिए गूगल पर आपको विभिन्न प्रकार की जानकारी ऑडियो, वीडियो, फोटो तथा शब्द फॉर्मेट में प्राप्त हो जाती है।
- चैट जीपीटी पर आपके सवालों के जवाब मिलते हैं वह सही हो यह जरूरी नहीं है, परंतु दूसरी तरफ गूगल के पास लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाला एल्गोरिथ्म मौजूद है, जिसके द्वारा वह आसानी से इस बात को समझ जाता है कि यूजर जो सर्च कर रहा है उसके पीछे यूजर को क्या प्राप्त करने की इच्छा है।
- हालांकि चैट जीपीटी अगर लगातार अपने आपको बेहतरीन करने पर काम करता है तो गूगल को भविष्य में पीछे छोड़ा भी जा सकता है।
-
11.सारांश| (summary.)
चैट जीपीटी, ओपनएआई द्वारा विकसित एक अत्याधुनिक भाषा मॉडल ने 2023 में प्रमुखता प्राप्त की है। यह एक उन्नत संवादी एआई के रूप में कार्य करता है, जो मानव-जैसे पाठ को समझने और उत्पन्न करने में सक्षम है। यह टेक्स्ट इनपुट से पैटर्न और संदर्भ सीखने के लिए एक विशाल डेटासेट का उपयोग करता है, जिससे यह सुसंगत और प्रासंगिक रूप से प्रासंगिक प्रतिक्रियाएं उत्पन्न करने में सक्षम होता है। चैट जीपीटी में विविध अनुप्रयोग हैं, जिनमें ग्राहक सहायता, सामग्री निर्माण और बहुत कुछ शामिल हैं। उपयोगकर्ता एआई के साथ जिम्मेदारी से बातचीत करें और इसके लाभों को सोच-समझकर साझा करें।
मुझे आशा है कि आपको हमारे “Chat GPT क्या है और कैसे काम करता है” वाले पोस्ट से आनंद आया होगा। क्योंकि आज के लेख में मैंने ChatGPT के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी को प्रस्तुत किया है।
इसके साथ ही, यदि आपके पास “Chat GPT App क्या है” के पोस्ट को पढ़कर कोई सवाल हो तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। यदि पोस्ट आपको पसंद आई हो, तो इसे जरूर शेयर करना न भूलें।धन्यवाद।
